MP Accident: सीधी में ट्रक और क्रूजर की टक्कर से भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत, बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहे थे लोग

MP Accident News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ट्रक और क्रूजर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए मैहर जा रहे थे।

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और क्रूजर की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें रीवा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को इलाज के लिए सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी, जिसके कारण टक्कर हुई। इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है।

Accident

फाइल फोटो

क्रूजर में सवार बकरे की भी मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई। सभी मृतक साहू समाज के बहरी थाना क्षेत्र के पड़रिया, मटिहनी, देवरी गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग क्रूजर में सवार होकर बच्चे का मुंडन कराने मैहर जा रहे थे। वहीं ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक से क्रूजर की आमने-सामने टक्कर हो गई। क्रूजर में कुल 21 लोग सवार थे और साथ में एक बकरा भी था। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और बकरे की भी जान चली गई।

End of Feed