भोपाल

मध्य प्रदेश का बदलने वाला है मौसम, अगले पांच दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश; अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि कई जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान जताया गया है। भोपाल मौसम केंद्र ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा उज्जैन में देखने को मिली है। फिलहाल मौसम की जो स्थिति देखने को मिल रही है, उसके हिसाब से अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

पांच दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

उन्होंने आगे बताया कि राज्य से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव हैं। ये तीनों सिस्टम मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना रहे हैं। अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश होगी। जिसके कारण मध्य प्रदेश के सभी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव क्षेत्र मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाके और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर शिफ्ट हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम प्रणाली थोड़ा कमजोर होने के कारण मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बढ़ने की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article