Indore News: देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े गिरोह का खुलासा, हिरासत में तीन आरोपी

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। खजराना थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर की गई कार्रवाई में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है-

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पुलिस की गिरफ्त में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल गिरोह के कुछ सदस्य आए हैं। इन सभी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के भर्ती मॉड्यूल से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। उसके बाद गिरोह ने अधिकारिक रूप से गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी मिली थी।

Indore News

सांकेतिक फोटो

तीन आरोपी हिरासतम में

साथ ही सुरक्षा एजेंसियों का इनपुट भी मिला था। उसी आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके नाम अयान, जुनैद और कासिम बताए जा रहे हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

End of Feed