भोपाल

MP विधानसभा में नल और पाइप लेकर क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक नल की टोंटी और पाइप साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए ये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।

Image

प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक।

Photo : IANS

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप विधायक हाथ में नल की टोंटी और पाइप लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है और कांग्रेस के अनोखे प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी होने और घर तक पानी न पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। विधायकों के हाथ में नल की टोटी और पाइप थे। वे जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रहे थे।

सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगनी का कहना है कि जगह-जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी है। घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ठेकेदारों को राशि का भुगतान करने के लिए सरपंचों पर दबाव डाला जा रहा है। उन्हें काम पूरा होने का प्रमाणीकरण देने को मजबूर किया जा रहा है।

सरकार से पूछे सवाल

कांग्रेस के पूर्व विधायक और मंत्री सचिन यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ है। जल जीवन मिशन के लिए निर्धारित मापदंड पूरे नहीं किये गए है। जहां पानी की व्यवस्था हो गई है वहां अशुद्ध पानी पहुंच रहा है। हमारे मीडिया से साथियों ने समय-समय पर इस भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया है। सरकार सोती रही इसलिए इतनी बड़ी योजना फेल हो गई है।

केंद्र की योजना का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंचने की बात पर विधायक यादव का आरोप है कि भाजपा की योजनाएं एवं दावे सिर्फ कागजों तक सीमित है, योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन में अधिकारियों, भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने 40 फीसदी कमीशन तक भ्रष्टाचार किया है।

रोज विरोध प्रदर्शन जारी

बता दें कि राज्य के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक हर रोज विरोध प्रदर्शन दर्ज करा रहे हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर पहुंचे थे, खाद समस्या पर उनके हाथ में खाद की बोरी थी और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक चाय की केतली और गिलास लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे थे। सत्र के चौथे दिन गुरुवार को जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का आरोप लगाते हुए नल की टोटी और पाइप लेकर पहुंचे।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article