आपको भी मिलेगी फ्री बिजली? 5 रुपये में ले जाएं इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन; हो गया बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश के किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांग उठाई। हालांकि, सीएम मोहन यादव ने अगले तीन वर्ष में किसानों को 30 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराकर, किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जाएगी।

भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों को पांच रुपये में बिजली कनेक्शन दिए जाने के सरकार के ऐलान पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर अपने घोषणा पत्र पर अमल न किए जाने का आरोप लगाते हुए मांग की कि किसानों को मुफ्त बिजली दी जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं और बिजली कनेक्शन पांच रुपये में दिए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के ऐलान पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार को किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत किए जाने के प्रयास करने चाहिए। किसानों को बिजली मुफ्त दी जाए।

MP farmers free electricity connection

एमपी में 5 रुपये में बिजली कनेक्शन

फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि उपज के सही दाम न मिलने पर कई बार किसान आलू और टमाटर सहित अन्य फसलों को सड़कों पर फेंकने को मजबूर होते हैं, बीते 20 साल में कई बार ऐसी स्थितियां बनीं हैं इसलिए फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाए ताकि किसान आर्थिक तौर पर समृद्ध हो सकें। रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसान आभार सम्मेलन में ऐलान किया था कि किसानों को अब पांच रुपये में बिजली का स्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मध्य क्षेत्र को यह व्यवस्था तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए गए और कहा कि चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

End of Feed