Khargone Road Accident: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 4 की मौत 20 घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

खरगोन: जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, बस खरगोन से अलीराजपुर जा रही थी। सेगांव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होने के बाद वह पलट गई। दुर्घटना जिरातपुरा फाटे के पास हुआ। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। बस के नीचे बड़ी संख्या में यात्री दबे हुए थे जिन्हें जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया।

Khargone Road Accident: मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 4 की मौत 20 घायल

20 से ज्यादा यात्री घायल

हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हुई है। वे सभी बस के नीचे दब गए थे। घायलों को बस से बाहर निकालने में आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने भी काफी मदद की। हादसे में घायल 20 से ज्यादा यात्रियों को उपचार के लिए सेगांव के अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया है। बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के अलावा आसपास के निवासी घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के राहत बचाव कार्य में आम लोगों ने भी मदद की।

End of Feed