Ujjain Murder: कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

Ujjain Murder: उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। परिजनों ने उनकी पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

Ujjain Murder: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस के पूर्व पार्षद हाजी गुड्डू कलीम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार नीलगंगा थाना क्षेत्र की वजीर पार्क कॉलोनी में स्थित उनके घर में घुसकर गुड्डू को चार से ज्यादा गोली मारी है। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही भी हाजी गुड्डू कलीम खान पर गोली चलाई गई थी। लेकिन वह बच गए थे। परिजनों ने उनकी पत्नी और बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

Ujjain Murder

कांग्रेस के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या

प्रॉपर्टी विवाद बना हत्या की वजह

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के पीछे प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद है। गुड्डू की हत्या का आरोप परिजनों ने उनकी पत्नी और बेटे पर लगाया है।

End of Feed