भोपाल

एमपी में अवैध बोरवेल की खुदाई, रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला; कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में वन विभाग की टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज के वन क्षेत्र में शनिवार शाम को यह घटना घटी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में अवैध बोरवेल की खुदाई रोकने पर वन विभाग की टीम पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। उप-प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) सुधीर पटले ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सेहतगंज के वन क्षेत्र में शनिवार शाम की है और हमले में वन विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अवैध बोरवेल की खुदाई

अधिकारी ने बताया कि वन भूमि पर अवैध बोरवेल की खुदाई की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा और वन रक्षक श्रीराम सरयाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी अमन शर्मा और उसके साथियों ने वनकर्मियों पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया और हमले में सरयाम के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सरयाम की मोटरसाइकिल भी तोड़ दी।

हमले में कर्मचारी घायल

अधिकारी ने बताया कि सरयाम को रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 12 लोगों के खिलाफ खरबई पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ ने बताया कि पिछले छह माह में क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर यह तीसरा हमला है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article