भोपाल

MP के छतरपुर में शर्मनाक घटना, दलित के हाथ का प्रसाद खाने पर पांच परिवारों का हुक्का पानी बंद

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में रहने वाले पांच परिवारों ने गंभीर आरोप लगाया है कि एक दलित व्यक्ति द्वारा दिया गया प्रसाद खाने के कारण उन्हें गांव से सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित परिवारों का दावा है कि इस घटना के बाद उन्हें गांव के अन्य लोगों द्वारा बहिष्कृत कर दिया गया है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव के पांच परिवारों ने आरोप लगाया कि एक दलित व्यक्ति द्वारा दिया प्रसाद खाने के कारण उन्हें गांव से ‘बहिष्कृत’ कर दिया गया। हालांकि, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि वहां के लोगों से बात करने पर ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई।

क्या है पूरा मामला?

जगत अहिरवार ने सात जनवरी को पुलिस को बताया था कि उसने पिछले साल अगस्त में एक मंदिर में प्रसाद चढ़ाया था और उसे ग्रामीणों में बांटा था, जिसके बाद सरपंच संतोष तिवारी ने उसे और प्रसाद खाने वाले कई परिवारों को गांव से बहिष्कृत कर दिया। अहिरवार ने आरोप लगाया कि इन परिवारों को सामाजिक कार्यक्रमों, विवाह आदि में आमंत्रित नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) शशांक जैन ने बताया, “शिकायत दर्ज होने के बाद हमने ग्रामीणों से बात की लेकिन हमें ऐसा कोई मामला नहीं मिला। गांव में चुनाव को लेकर कुछ विवाद है। हम इस संबंध में बयान दर्ज कर रहे हैं।” तिवारी ने दावा किया कि अहिरवार सरपंच चुनाव हार गए थे, जिसके कारण दुश्मनी पैदा हो गई थी।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article