भोपाल

Udaipur: घडी शोरूम में भड़की आग, फंसे लोग; ASI और कांस्टेबल ने ऐसे बचाई लोगों की जान

एमपी के उदयपुर में शॉर्ट सर्किट से अचानक एक घड़ी शोरूम में आग लग गई। आग लगने से कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। इस दौरान रेस्क्यू कर रहे पुलिसकर्मी ने साहस के साथ लोगों को बाहर निकाला।

Image

उदयपुर में लगी आग

उदयपुर : बापू बाजार में मंगलवार को घडी के शोरूम में अचानक आग लगने हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुकान में शार्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त दुकान की चौथी मंजिल पर दुकान मालिक निखिल वनवानी उनकी पत्नी और 7 साल का बच्चा वहीं पर था। आगजनी के दौरान तीनों चौथी मंजिल पर फंस गए, लेकिन आगजनी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सूरजपोल थाना पुलिस के एएसआई वीरम सिंह और कांस्टेबल भावेश गुर्जर ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलती आग में अंदर घुस गए और मुश्किल से निखिल वनवानी सहित उसके परिवार को रेस्क्यू कर वहां से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

आग के भेंट चढ़ी घडियां

मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पुलिस के द्धारा किए गए इस साहसिक कार्य की सराहना की। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी तो दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया लेकिन तब तक घडी के तीन मंजिला शोरूम में आग फैलने की वजह से शोरूम में रखी लाखों रुपये की घडिया आग के भेंट चढ़ गई। आगजनी के दौरान पूरा बापू बाजार जाम हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article