Gwalior Hospital Fire: कमला राजा अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, 150 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

Gwalior Hospital Fire: ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना अस्पताल में प्रसूति वार्ड में हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अस्पताल के सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में सुरक्षित ट्रांसफर कर दिया गया है। इस घटना के किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Gwalior Hospital Fire: ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के प्रसूति वार्ड में बीती रात को आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण अस्पताल में आग लगी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अस्पताल के सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

Gwalior Fire

अस्पताल में लगी आग

ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने एएनआई को बताया कि हमें अस्पताल के प्रसूति वार्ड में आग लगने की सूचना मिली। हमने तुरंत 6 स्टेशनों को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया। इस घटना के कारण प्रसूति वार्ड समेत पूरे अस्पताल से करीब 150 मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया।

End of Feed