मध्य प्रदेश के सागर जिले के भाग्योदय अस्पताल में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकलकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के टीन शेड परिसर में लगी। वहीं, आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।
आग लगने के बाद मची अफरा तफरी
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। आग लगने के वक्त बड़ी संख्या में परिसर में लोग मौजूद थे, जिससे अफरा तफरी मच गई। हालांकि आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया।
