भोपाल

Ratlam Train Fire: रतलाम में चलती डेमू ट्रेन के इंजन में लगी आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी

Ratlam Train Fire: रतलाम के समीप प्रीतमनगर और रुनिजा रेलवे स्टेशन के बीच डेमू ट्रेन के इंजन में आग लग गई। आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।

Image

रतलाम में चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग

Photo : PTI

Ratlam Train Fire: रतलाम रेल डिवीजन में रविवार को इंदौर से रतलाम के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। इंजन के पहिए के पास से धुआं निकलता देख तुरंत ही ट्रेन को रोका गया।

प्रीतमनगर और रुनिजा रेलवे स्टेशन के बीच की घटना

इस हादसे की जानकारी उस समय हुई, जब रतलाम के समीप प्रीतमनगर और रुनिजा रेलवे स्टेशन के बीच डेमू ट्रेन के इंजन के पहिए के पास से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। लोको पायलट ने इंजन से धुआं निकलता देख तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया।

खेतों से लाया गया पानी

हालांकि, इंजन से धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही ट्रेन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री तुरंत ही ट्रेन से उतर गए और इसके बाद आग बुझाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि इंजन में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के किसान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने खेतों से पानी लाकर इंजन में लगी आग को बुझाया।

सभी लोग सुरक्षित

इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और रेल दुर्घटना राहत दल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना की गई। फिलहाल रेलवे ने हादसे को लेकर जांच का आदेश दिया है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article