Damoh News: कौन है 7 लोगों की जान लेने वाला डॉक्टर एन जॉन केम, मिशन अस्पताल मामले में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हड़कंप मच गया जब एक डॉक्टर से सर्जरी कराने वाले 7 लोगों की मौत हो गई। लोगों की जान लेने वाले फर्जी डॉक्टर का नाम है डॉ. एन जॉन केम। मामले का खुलासा होने के बाद से ही डॉक्टर फरार है। जांच में पता चला कि नकली कार्डियोलॉजिस्ट एन जॉन केम आदतन अपराधी है। अब पुलिस ने इसपर FIR दर्ज कर ली है।

Damoh News: मध्य प्रदेश का दमोह जिले से एक ऐसा मामला आया कि सबके कान खड़े हो गए। वहां के मिशन हॉस्पिटल के एक कार्डियोलॉजिस्ट पर आरोप लगा कि इसकी की गई सर्जरी के बाद 7 लोगों की मौत हो गई है। डॉक्टर लंदन का था जिसका नाम एन जॉन केम पता चला। जांच हुई तो MBBS की डिग्री से लेकर आधार कार्ड तक सारे सारे दस्तावेज फर्जी निकले। उधर डॉक्टर फरार हो गया।

who is dr N john Camm

दमोह के फर्जी डॉक्टर पर FIR

लंदन का डॉक्टर एनजॉन केम बनकर कार्य करने वाले व्यक्ति का असली नाम नरेंद्र विक्रमादित्य यादव है। हालांकि, एन जॉन केम नाम के एक प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट ब्रिटेन में है, उन्हीं के नाम का दुरुपयोग कर नरेंद्र यादव अस्पताल में कार्य कर रहा था। पुलिस ने नरेंद्र पर FIR दर्ज कर ली है।

End of Feed