बेटी ने की लव मैरिज तो आहत पिता ने खुद को मारी गोली, आधार की कॉपी पर लिखा मिला सुसाइड नोट

बीते बुधवार ग्वालियर में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन बेडरूम में पहुंचे, जहां शख्स खून से लथपथ पड़ा था। शख्स अपनी बेटी की परिवार के मर्जी के बिना शादी से दुखी था। सुसाइड नोट में शख्स ने कानून, कोर्ट और अपनी बेटी को लेकर निराशा जताई थी।

Gwalior News: ग्वालियर में एक पिता ने अपनी बेटी के परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने की वजह से आत्महत्या कर ली। घटना बीते बुधवार की है। शख्स का नाम ऋषिराज था, जो पिछले कई दिनों से अपनी बेटी को लेकर परेशान था। घटना से लगभग 15 दिन पहले ऋषिराज की बेटी पड़ोस में रहने वाले एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटी ने अपने पति के पक्ष में बयान दिया और उसी के साथ चली गई, जिसको लेकर ऋषिराज अवसाद में था।

gwalior Father suicide

बेटी की लव मैरिज से आहत पिता ने की आत्महत्या

ऋषिराज ने अपनी बेटी के आधार कार्ड के प्रिंट आउट पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने बताया कि वो बेटी के दूसरे समुदाय में विवाह करने से आहत है। कोर्ट, संविधान और बेटी तीनों के प्रति निराशा व्यक्त करते हुए ऋषिराज ने बुधवार रात खाना खाने के बाद लगभग 1 बजे राइफल से अपनी कनपटी पर फायर कर लिया।

End of Feed