Jabalpur News: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में कई लोग घायल; एक लापता, दो की हालत गंभीर

Jabalpur News: एमपी के जबलपुर में स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमका हुआ। हादसे में एक पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में जोरदार धमाका हुआ है। इस हादसे में एक लोग लापता है। वहीं, दर्जनों कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। ये धमाका इतना जोरदार था कि इसमें एक पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घटनास्थल पर कई एंबुलेंस और पुलिस मौजूद हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Jabalpur News

जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका

धमाके से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

धमाके की ये घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इस धमाके के दौरान फैक्ट्री में करीब 12-13 लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी थी, जिससे पूरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फैक्ट्री सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि धमका बिल्डिंग नंबर 201 में हुआ था। धमाके से पूरी बिल्डिंग ही ध्वस्त हो गई। इतना ही नहीं बिल्डिंग का मलबा दूर तक जा गिरा। इसमें आसपास काम कर रहे लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों को ओएकके अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना में 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

End of Feed