एमपी में टला एक बड़ा रेल हादसा, बोगी से अलग हुआ सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन का इंजन

एमपी के सिंगरौली में ब्यौहारी इलाके के पास सिंगरौली जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन का इंजन बोगी से अलग होकर आगे चला गया। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से टला है। गनीमत यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है।

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बड़ा हादसा होने से टला है। सिंगरौली से जबलपुर के लिए चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बची है। बताया जा रहा है कि यहां सिंगरौली-जबलपुर रेल खंड पर इंटरसिटी ट्रेन का इंजन ट्रेन की बोगी से अलग हो गया। बोगी से अलग होकर इंजन करीब एक किलोमीटर दूर निकल गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना ब्यौहारी के पास हुई है। इस घटना के बाद कई घंटों तक ट्रेन वहीं रुकी रही। इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है और एक बड़ा हादसा टल गया।

End of Feed