भोपाल

MP Assembly Election 2023: मालिन ने फूल देकर सीएम शिवराज को दी बधाई, वीडियो कर देगा भावुक

मध्य प्रदेश के चुनावी रिजल्ट में भाजपा को आगे देखते हुए सीएम शिवराज को बधाई मिलनी शुरू हो गई है। सीएम आवास में मालिन का काम करने वाली राधा बाई ने उन्हें एक फूल देकर बधाई दी। यह वीडियो आपको भावुक कर देगा।

Image

सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो साभार - PTI)

Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश विधानसभा के रुझानों में अब तक बीजेपी प्रचंड बहुमत से बढ़त बनाती हुई दिख रही है। कालापीपल से भाजपा की जीत का पहला नतीजा आ चुका है। इसके अलावा इंदौर समेत कई जिलों में बीजेपी कांग्रेस को पछाड़ती हुई दिख रही है। एमपी में बीजेपी की बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जीत की बधाइयां भी मिलनी शुरू हो चुकी है। इस मौके पर एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जो सबको भावुक कर देगा। इस वीडियो में सीएम शिवराज को उनके घर की मालिन ने जीत की बधाई देते हुए उन्हें फूल अर्पित किया है। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भावुक कर देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में एक महिला सीएम शिवराज को एक फूल भेंट कर रही हैं। इस महिला का नाम राधा बाई है, वे सीएम आवास में गार्डन की देखभाल का काम करती हैं। आज मध्य प्रदेश के चुनावी रूझानों में बीजेपी को आगे देखते हुए उन्होंने सीएम को बधाई दी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article