भोपाल रेल मंडल से जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द, वैष्णो देवी-कटरा और कश्मीर जाना होगा मुश्किल, देखें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

Trains Canceled from Bhopal: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर निर्माण और डेवलपमेंट कार्य के चलते भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। निरस्त की गई ट्रेनों की लिस्ट में मालवा और झेलम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। ये ट्रेनें कटरा, वैष्णो देवी या कश्मीर जाती हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के कैंसिल होने से कुछ दिन तक इन जगहों पर जाने में दिक्कत होगी।

Trains Canceled from Bhopal: भोपाल से रेल यात्रियों को वैष्णो देवी, कटरा और कश्मीर जाना मुश्किल होने वाला है। है। दरअसल भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है। उत्तर रेलवे के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर निर्माण और विकास संबंधी कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कैंसिल ट्रेनों में झेलम और मालवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के नाम शामिल हैं। रेल मंडल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार निरस्त की गई सभी ट्रेनें देश के महत्वपूर्ण हिस्सों में आवागमन करती हैं। ऐसे में इन ट्रेनों के कैंसिल होने से बहुत से यात्रियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

End of Feed