MP: बाहर से संतरे का बागान, अंदर गए तो अधिकारियों के उड़ गए होश; ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बार फिर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने एक संतरे के बगीचे में छिपी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद नारकोटिक्स विभाग ने मंदसौर जिले के एक संतरे के खेत में ड्रग फैक्ट्री पकड़ी है। यहां बड़ी तादाद में एमडीएमए पाउडर बनाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली थी कि मंदसौर के खारखेड़ा गांव स्थित एक संतरे के बगीचे में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही है। इस सूचना के आधार पर सीबीएन की टीम ने दबिश दी तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वहां पर बड़ी तादाद में ड्रग्स बनाने की सामग्री मिली है।

police

सांकेतिक फोटो।

कई तरह के ड्रग्स बरामद

बताया गया है कि यहां पर ड्रग्स बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम सल्फेट सहित अन्य सामग्री तो मिली ही है, साथ में टेस्ट ट्यूब, बीजिंग स्केल, वैक्यूम ओवन आदि भी बरामद किया गया है। यह फैक्ट्री गरोठ तहसील के खारखेड़ा गांव में चल रही थी। यह स्थान संतरे के बगीचे के बीच में पूरी तरह निर्जन है।

End of Feed