भोपाल

ये मत सोचिएगा कि आपने मुझसे छुटकारा पा लिया है, बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री से बोले कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि जिस देश में हिंदुओं का इतना बड़ा प्रतिशत हो, वहां क्या कोई बहस की बात है? हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, यह तो आंकड़े बताते हैं।

Image

kamal nath

Photo : PTI

Kamal Nath On Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम महाराज प. धीरेंद्र शास्त्री के मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में प्रवचन सुनने लाखों लोग पहुंचे। कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हुए इस कार्यक्रम को मीडिया में भी खासी तवज्जो मिली। इसे लेकर अब कमलनाथ की भी प्रतिक्रिया आ गई। उन्होंने बेहद सधे अंदाज में बाबा को लेकर राय रखी। एक तरह से हिंदू राष्ट्र को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना भी कर डाली साथ ही खुद को हनुमान भी कह गए।

कमलनाथ बोले, हिंदू राष्ट्र कहने की जरूरत नहीं

कमलनाथ ने कहा, ये मत सोचिएगा कि आपने मुझसे छुटकारा पा लिया है। भविष्य में भी आप मुझसे छुटकारा नहीं पा पाएंगे। महाराज जी और मेरा संबंध हनुमान जी का संबंध है। बागेश्वर महाराज पं धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर कमलनाथ ने कहा, हिंदू राष्ट्र बनाने की क्या बात है, यहां 82% हिंदू है। जिस देश में हिंदुओं का इतना बड़ा प्रतिशत हो, वहां क्या कोई बहस की बात है? हिंदू राष्ट्र कहने की क्या आवश्यकता है, यह तो आंकड़े बताते हैं।

कमलनाथ ने कहा, मुझे उनके आने सूचना मिली तो मैंने कहा मंदिर में ही प्रोग्राम बनाइए। उन्होंने छिंदवाड़ा की बहुत तारीफ की। अंत में छिंदवाड़ा के लोग बहुत खुश हुए 7-8 लाख लोग आए थे। मैं नहीं पहुंच पाया, लेकिन कथा तीनों दिन सफल रही। सितंबर में पंडित प्रदीप मिश्रा की भी कथा होगी।

शिवराज को बताया सबसे भ्रष्ट

सीएम की टिप्पणी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह कमलनाथ के बारे में कुछ कह नहीं सकते। शिवराज सिंह इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। वह किसी भी हद तक जा सकते हैं, जिसके पैरों से जमीन खिसकती है, वह कोई ना कोई टहनी भी पकड़ लेता है‌। किसी का भी ध्यान प्रदेश चलाने में नहीं है। रीवा में गैंगरेप मामले पर कमलनाथ ने कहा कि यह तो रोज हो रहा है। कल आप मेरे साथ बैठेंगे तो दूसरी घटना बताएंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article