Bhopal: प्रॉपर्टी टैक्स में चाहिए छूट तो जल्दी करें, आज भोपाल में 172 जगहों पर लगाए गए कैंप

Bhopal: प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर टैक्स में छूट देने के लिए आज भोपाल में 172 जगहों पर कैंप लगाए गए हैं। इन कैंप में जाकर लोग प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स की राशि का भुगतान कर सकते हैं और मिलने वाली छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेशनल लोक अदालत के तर्ज पर 172 स्थानों पर कैंप लगाया गया है। इन कैंपों में प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स के सरचार्ज में छूट दी जाएगी। लगाए गए कैंपों के माध्यम से लोग शाम तक अपना बकाया टैक्स जमा करवा सकते हैं। अगर आपने भी अभी तक अपना प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स नहीं भरा है तो कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं है। अपने नजदीकी कैंप पर जाकर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं और मिलने वाली छूट का लाभ भी उठा सकते हैं।

Bhopal

आज भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स पर मिलेगी छूट

नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर 13 जुलाई को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रॉपर्टी और वॉटर टैक्स पर छूट देने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत जगह-जगह पर कैंप लगाए गए हैं। कैंप के माध्यम से लोगों से बकाया राशि वसूली जाएगी। छूट के साथ लोग टैक्स का समय से भुगतान कर पाएंगे और उन्हें परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

End of Feed