Bageshwar Dham: बुंदेलखंड के बारे में क्या बोल गए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कर दी तारी...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में अग्रणी होगा।

छतरपुर: जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में अग्रणी होगा। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बीते दिनों बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह की चर्चा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड के लिए यह सबसे बड़ा आयोजन था। बुंदेलखंड की एक नई यात्रा प्रारंभ हो रही है। अब बुंदेलखंड स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में सबसे आगे होगा। हम इसी नई विचारधारा के साथ बुंदेलखंड के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हमारा बुंदेलखंड पिछड़ा न रहे, समृद्ध रहे, खुशहाल रहे, हरा भरा बना रहे, यही हमारा प्रयास है।

Bageshwar Dham Peethadheeshwar

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर

बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल

बीते दिनों बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए और 251 कन्याओं के विवाह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थीं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शास्त्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के पूरे परिवार एवं सभी सेवादार जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सेवा करते रहे, कुछ लोग तन से पहुंच पाए, कुछ लोग केवल मानसिक जुड़े रहे। पूरे देश और विश्व के लोगों ने छठवां बुंदेलखंड महोत्सव 26 फरवरी महाशिवरात्रि को 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव को संपन्न करवाया, सभी का साधुवाद।

End of Feed