भोपाल

Dhanteras 2023: भोपाल में धनतेरस का शुभ मुहूर्त, इन बाजारों से करें सोने-चांदी की खरीदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 01:16 PM IST

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Bhopla 2023: 10 नवंबर को मनाया जा रहा है धनतेरस। धन और समृद्धि की कामना करने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा, करें सोने चांदी की खरीदारी।

Image

धनतेरस के शुभ अवसर पर करें सोने-चांदी की खरीदारी

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Bhopal 2023: धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। ये दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल दीपावली 12 नवंबर को मनाई जा रही है और उसके दो दिन पहले यानी 10 नवंबर को धनतेरस या धनत्रयोदशी मनाई जाएगी। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदा धन यानी की वस्तु (सोना-चांदी, बर्तन आदि) में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वहीं, एक कथा के अनुसार धनतेरस पर चांदी खरीदने को सबसे शुभ मनाया गया है। दरअसल, चांदी को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है जो शीतलता और संतोष प्रदान करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतोष सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा धन भी है। उसी लिहाज से मन को शांति देने के लिए और संतोष प्राप्त करने के लिए चांदी के बर्तन आदि खरीदे जाते हैं।

कब हुई थी धनतेरस की शुरुआत

पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान श्री धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान श्री धन्वन्तरि चिकित्सा के देवता थे। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर (धन के देवता) और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस में अब केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भोपाल में धनतेरस की पूजा शुभ मुहूर्त और दुकानों के बारे में जहां से आप सोना-चांदी खरीद सकते हैं।

भोपाल में धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:56 से शुरू होगा और शाम 7:54 तक रहेगा। पूजा के लिए आपको केवल 1 घंटा 58 मिनट काा समय मिलेगा।

प्रदोष काल - 5:38 से 8:12 तक

वृषभ काल - शाम 5:56 से 7:54 तक

त्रयोदशी तिथि आरंभ - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे से

त्रयोदशी तिथि समाप्त - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे

इन बाजारों से करें सोने-चांदी की खरीदारी

गूगल की रेटिंग के अनुसार भोपाल में सोना चांदी की खरीदारी के लिए ये शॉप है बेहतर ऑप्शन -

- डी.पी. ज्वैलर्स

पता - 16, राजभवन रोड, राजभवन के पास, रोशनपुरा, मालवीय नगर, भोपाल, मध्य प्रदेश 462011

- आम्रपाली ज्वैलर्स रत्न शोरूम

पता - 10 नंबर मार्केट, जी-4 कृपाल सेंटर, मेन रोड, मनोहर डेयरी के बगल में, ई-3, अरेरा कॉलोनी, भोपाल, मध्य प्रदेश 462016

- अक्षय ज्वैलर्स

पता - बी 22 गैमन स्क्वायर, नानके पेट्रोल पंप के सामने, न्यू मार्केट, भोपाल, मध्य प्रदेश 462003

- अग्रवाल गोल्ड एन सिल्वर

पता - 5, विजय मार्केट स्क्वायर, विजय मार्केट, बीएचईएल, सेक्टर ए, बेरखेड़ा, भोपाल, मध्य प्रदेश 462022

- स्वर्ण सुख ज्वैलर्स

पता - स्वर्ण सुख ज्वैलर्स, अर्निंग पॉइंट, मंदाकिनी स्क्वायर, 15-16, शालीमार गार्डन, कोलार रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश 462042

- एमजी ज्वैलर्स

पता - ए, सर्वधर्म कॉलोनी, कोलार रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश 462042

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article