MP: घर में छापेमारी करने पहुंची IT टीम, मगरमच्छों को देखकर उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग को एक घर में छापेमारी के दौरान मगरमच्छ मिले। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को रेस्क्यू कर लिया है। उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि कितने मगरमच्छों को बचाया गया है और इस घर का मालिक कौन है।

मध्य प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सागर जिले के एक घर में जब आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां कुछ ऐसा मिला, जिसे देख सबके होश ही उड़ गए। दरअसल छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को मगरमच्छ होने का पता चला। जिसके वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और उन्होंने मगरमच्छों को रेस्क्यू किया।

crocodile

सांकेतिक फोटो

मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच जारी

मध्यप्रदेश के वन बल के प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए को बताया कि इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा मगरमच्छों की मौजूदगी के बारे में सूचित किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। हम अदालत को उनके बारे में सूचित करेंगे और उसके अनुसार आगे बढ़ेंगे।’’ श्रीवास्तव ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने मगरमच्छों को बचाया गया या घर का मालिक कौन है।

End of Feed