मप्र में युवती से सामूहिक बलात्कार: पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, तीन आरोपी पकड़े गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2023, 03:20 PM IST

MP News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने कहा, शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उन्हें एक घर में ले गए, जहां उन्होंने बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया।

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चार लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया, घटना से क्षुब्द पीड़िता ने अपनी जान देने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को उनाव पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक इलाके में हुई और पुलिस ने अब तक चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

MP Crime News

पुलिस ने बताया, पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने कहा, शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे और उसकी बड़ी बहन का चार लोगों ने अपहरण कर लिया था। आरोपी उन्हें एक घर में ले गए, जहां उन्होंने बड़ी बहन के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार घटना के बाद पीड़िता और उसकी छोटी बहन घर आईं, जहां पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

End of Feed