भोपाल

जबलपुर में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे यात्री; ट्रेन को डिरेल करने की साजिश का खुलासा

Jabalpur: जबलपुर में कछपुरा स्टेशन के पास ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई। रेलवे ट्रैक पर 15 फीट लंबी 3 लोहे की रोड रखे गए, जिससे नैनपुर-जबलपुर ट्रेन की इंजन टकरा गई। हालांकि, इससे कोई हादसा नहीं हुआ। RPF जबलपुर मामले की जांच कर रही है-

Image

जबलपुर में ट्रैन को डिरेल करने की साजिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Jabalpur: उत्तर प्रदेश के जबलपुर में कछपुरा स्टेशन के पास ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश की गई। जिससे रविवार को नैनपुर-जबलपुर ट्रेन की इंजन से कछपुरा स्टेशन के पास ट्रैक पर पड़े 15 फीट लंबी तीन लोहे की रोड से टक्करा गई। हालांकि, हल्की टक्कर से कोई हादसा तो नहीं हुआ। लेकिन करीब 15 फीट लंबी 3 लोहे की छड़ों को जांच के लिए रखा गया। घटना 18 अगस्त रविवार रात 10 बजे की है, जहां जबलपुर के कछपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक पैसेंजर ट्रेन को गिराने की प्लानिंग की गई और इसके लिए ट्रैक पर रॉड बिछाए गए थे।

नैनपुर-जबलपुर ट्रेन हादसा टला

नैनपुर-जबलपुर ट्रेन की इंजन लोहे के रॉड से टकरा गई। बताया जा रहा है कि 05706 नैनपुर पैसेंजर ट्रेन को गिराने की साजिश की गई थी। जबलपुर-नैनपुर रेल लाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आती है। सूचना पाते ही मौके रेल अधिकारी और RPF के अफसर मैके पर पहुंचे थे। जिसके बाद आरपीएफ ने केस दर्ज कर शुरू की जांच शुरू कर दी है।

डिरेल को लेकर जांच जारी

RPF जबलपुर और RPF एसईसीआर के द्वारा इसकी जांच जा रही है। कछपुरा रेलवे स्टेशन के किलोमीटर संख्या 983/7 की घटना है। रेलवे के मुताबिक रॉड किसने और किस उद्देश्य से रखी गई अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अभी इसे लेकर जांच जारी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article