MP विधानसभा में नल और पाइप लेकर क्यों पहुंचे कांग्रेस विधायक, वजह जान हो जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कांग्रेस विधायक नल की टोंटी और पाइप साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए ये अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है। विरोध स्वरूप विधायक हाथ में नल की टोंटी और पाइप लेकर विधानसभा परिसर में पहुंचे। राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है और कांग्रेस के अनोखे प्रदर्शन का सिलसिला भी जारी है। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी होने और घर तक पानी न पहुंचने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। विधायकों के हाथ में नल की टोटी और पाइप थे। वे जल जीवन मिशन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रहे थे।

congress mla

प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक।

सरकार पर लगाया आरोप

कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगनी का कहना है कि जगह-जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी है। घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ठेकेदारों को राशि का भुगतान करने के लिए सरपंचों पर दबाव डाला जा रहा है। उन्हें काम पूरा होने का प्रमाणीकरण देने को मजबूर किया जा रहा है।

End of Feed