CM शिवराज ने किया 4825 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, कहा- हर नागरिक के लिए प्राण-प्रण से कर रहा हूं प्रयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2023, 09:33 AM IST

MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण किया और बहनों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 4434 करोड़ से अधिक की शक्कर-पेंच लिंक परियोजना के भूमि-पूजन सहित कुल 4825 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया।

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं प्रदेश में हर व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बनाने के लिये प्राण-प्रण से प्रयास कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के लिये भगवान का वरदान हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाई है। आज चारों ओर विकास और जन-कल्याण के कार्य हो रहे हैं। एक परिवार की तरह सरकार चल रही है, जिसमें हर सदस्य का पूरा ध्यान रखा जाता है।

Shivraj-Singh-Chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा, समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये कार्य किये जा रहे हैं। हर शासकीय कर्मचारी की बेहतरी का ध्यान रखा जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाया गया है। शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों और आशा बहनों की समस्याओं के समाधान के लिये भी सम्मेलन बुलाया जायेगा। रसोइया बहनों का भी ध्यान रखा जायेगा। बता दें, मुख्यमंत्री ने यह बातें गाडरवारा, नरसिंहपुर में विकास पर्व के दौरान कहीं।

End of Feed