भोपाल

बुरहानपुर में जमीन पर बैठे सीएम शिवराज सिंह चौहान, बहनों ने भाई शिवराज को हाथों से खिलाया खाना, भाई ने भी बहनों को कराया भोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 05:58 PM IST

Shivraj Singh Chauhan New Avatar: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और संवेदनशील स्वरूप दिखाई दिया। बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए और वहां पहुंची महिलाएं अपने भाई शिवराज को हाथों से खाना खिलाने लगीं।

Image

बुरहानपुर में दिखा भाई शिवराज और बहनों का लाड़

Shivraj Singh Chauhan New Avatar: आपने अक्सर सुना होगा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को मध्य प्रदेश की महिलाओं का सगा भाई कहते हैं। प्रदेश की बेटियों को सीएम शिवराज अपनी भांजियां कहते दिखाई देते हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ ऐसा कहते नहीं, समय-समय पर वह इस बात को साबित भी करके दिखाते हैं। भाई मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश में लाड़ली भांजियों और लाड़ली बहनों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। अब शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और संवेदनशील स्वरूप दिखाई दिया। बुरहानपुर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक जमीन पर बैठ गए और वहां पहुंची महिलाएं अपने भाई शिवराज को हाथों से खाना खिलाने लगीं। एक के बाद एक बहनें अपने भाई को खाना खिला रही थीं। किसी महिला ने मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी का स्वाद चखाया। दिलचस्प बात यह है कि यह खाना बहनें अपने हाथों से अपने घरों से बनाकर लाई थीं।

भैया थक गए होगे, खाना खा लो

जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा स्थल की ओर बढ़े तो बहनों ने कहा भैया आप इतनी मेहनत करते हैं, थक जाते होंगे, थोड़ा खाना खा लो, हम अपने हाथों से बनाकर लाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह को टाल नहीं पाये और वहीं धरती पर बैठ गए। उसके बाद जो नजारा दिखाई दिया वह भाई-बहन के प्रेम की नई कहानी बन गया। इतना हीं नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी बहनों को खाने अपने हाथों से खिलाया।

घर से बना कर शिवराज भैया के लिए भोजन लाईं थी गांव की बहनें

बताया जाता है कि खाना बनाकर लाने वाली बहनें बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं। यह बहनें घर से खाना बनाकर अपने भाई के लिए लाई थीं। बहनों ने पहले परंपरागत स्वागत किया फिर भोजन करने को कहा।

जमीन पर बैठ सीएम ने किया भोजन

मुख्यमंत्री चौहान ने वही मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों के साथ भोजन किया और खुद हाथों से बहनों को भी भोजन खिलाया। बहनें मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, फली की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article