MP News: सीएम मोहन यादव ने किया 'माधव टाइगर रिजर्व' का शुभारंभ, छोड़े एक बाघ- एक बाघिन,जानें किस बात पर दिया जोर?

Madhav Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने माधव टाइगर रिजर्व की सेफ्टीवॉल का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्व. माधव राव सिंधिया को भी याद किया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रदेश का 9वां-देश का 58वां टाइगर रिजर्व है माधव
  2. टूरिज्म सेक्टर में नई कहानी लिखेगा चंबल क्षेत्र
  3. इंसान-टाइगर के बीच दिखेगा अजब का मेल

Madhav Tiger Reserve: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मार्च को शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक बाघ और एक बाघिन को छोड़ा। अब यहां बाघों की संख्या 7 हो गई है। उन्होंने कहा कि इस टाइगर रिजर्व से चंबल क्षेत्र की पहचान बदल जाएगी। स्व. माधव राव सिंधिया ने वन्य जीवों का संरक्षण किया था। इस माधव टाइगर रिजर्व के रूप में हमें उनसे सौगात मिली है।

Madhav Tiger Reserve

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधव टाइगर रिजर्व का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे चंबल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। 9वें टाइगर रिजर्व माधव टाइगर रिजर्व को लोकार्पण से प्रदेश के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है। यहां बाघ पुनर्स्थापन का एक बड़ा प्रयोग हुआ है। इस टाइगर रिजर्व की स्थापना भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर किया गया है।

End of Feed