Bhopal News: गाड़ी चलाने को लेकर विवाद, दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे; कई लोग घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर को दो गुटों के बीच पुरानी सब्जी मंडी, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हिंसक झड़प हो गई। पथराव और लाठी-डंडों से हुई इस भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। घटना में महिलाएं भी शामिल थीं। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार की दोपहर दो गुटों के बीच जमकर पथराव हो गया और लाठी डंडे भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में मंगलवार को दो गुट आमने सामने आ गए। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए और लाठी डंडों का भी प्रयोग किया। दोनों गुटों में शामिल लोगों के हाथों में तलवारें भी थीं। इस विवाद में कई लोगों को चोटें भी आई हैं। वहीं कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

crime news.

सांकेतिक फोटो।

दो युवकों के बीच विवाद

पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले दो युवकों के बीच वाहन चलाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सब्जी मंडी दोनों गुटों के बीच संघर्ष का मैदान बन गया। बताया जा रहा है क‍ि मुस्लिम और सिख समाज से संबंधित गुटों के बीच विवाद हुआ।

End of Feed