बोरवेल में गिरने से एक और जिंदगी खत्म, 10 साल के मासूम की नहीं बच सकी जान

मध्य प्रदेश के गुना में शनिवार को एक 10 साल का बच्चा फिसलकर 140 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 39 फुट की गहराई में फंस गया। जिसे बचाने के लिए बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा गया है। रविवार सुबह बच्चे को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Guna Accident News: मध्य मध्य प्रदेश के गुना जिले में 140 फुट गहरे बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। कई एजेंसियों की मदद से 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को बच्चे को बाहर निकाला गया था। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

resque opreation

बचाव अभियान जारी

बाहर आकर बच्चे ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

सुमित मीणा नाम का बच्चा गुना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे बोरवेल में गिर गया था। पिपलिया गांव राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आता है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब बच्चे को बाहर निकाला गया तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। गुना के पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि लड़के को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखकर राघौगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed