MP Anthem Song: मैं मध्यप्रदेश हूं.... राज्य की खूशबू बिखेरता एंथम सॉन्ग शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर किया रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 09:11 PM IST

मध्यप्रदेश गान (MP Anthem) का वीडियो संस्करण गुरुवार को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर रिलीज किया साथ ही प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी री-ट्वीट किया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मध्यप्रदेश की खुशबू बिखेरता एंथम सॉन्ग हुआ जारी
  2. जमकर वायरल हो रहा मध्यप्रदेश का एंथम सॉन्ग, सीएम शिवराज ने किया लांच
  3. मंत्री, विधायकों समेत सभी जन प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया एंथम सॉन्ग

'मध्यप्रदेश गान' वीडियो के संगीत में भारत के हृदय प्रदेश की मिट्टी की सोंधी सुगंध के साथ प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य किया गया है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लयों के साथ दिया गया है।

Madhya Pradesh Anthem Song

मध्यप्रदेश की खुशबू बिखेरता एंथम सॉन्ग हुआ जारी

गान के वीडियो का फिल्मांकन क्षिप्रा नदी के पावन तटों पर किया गया है, इसलिए यह प्रदेश वासियों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।

End of Feed