Chain Snatching: बाइक पर आई और झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लेकर हुई फरार, जबलपुर में लुटेरी लड़की का आतंक

Chain Snatching: जबलपुर में बाइक पर सवार बेखौफ लुटेरे एक महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र लेकर भाग निकले। बाइक पर सवार युवती पता पूछने के बहाने आई और बूढ़ी महिला की चेन छीनकर फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है-

Chain Snatching: इन दिनों चैन स्नैचिंग का मामला बढ़ता जा रहा है। लुटेरे बेखौफ लूटपाट की घटनाओं के अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो लोग एक बूढ़ी महिला का चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार बाइक सवार के साथ बैठी युवती ने झपट्टा मारकर वृद्ध महिला को लूट लिया। बाइक सवारों ने महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र झपटा और मौके से फरार हो गए। अज्ञात नकाबपोश लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। बाइक सवारों ने पता पूछने के बहाने वृद्ध महिला से लूटपाट की । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गौरीघाट पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

jabalpur news

बाइक पर सवार लुटेरे चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार

बाइक सवार महिला ने छीन चेन

End of Feed