Chain Snatching: इन दिनों चैन स्नैचिंग का मामला बढ़ता जा रहा है। लुटेरे बेखौफ लूटपाट की घटनाओं के अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो लोग एक बूढ़ी महिला का चेन और मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। जानकारी के अनुसार बाइक सवार के साथ बैठी युवती ने झपट्टा मारकर वृद्ध महिला को लूट लिया। बाइक सवारों ने महिला के गले से चैन और मंगलसूत्र झपटा और मौके से फरार हो गए। अज्ञात नकाबपोश लुटेरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। बाइक सवारों ने पता पूछने के बहाने वृद्ध महिला से लूटपाट की । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गौरीघाट पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बाइक सवार महिला ने छीन चेन
जबलपुर में हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बाइक पर सवार महिला ने घटना को अंजाम दिया। नकाबपोश ये बदमाश आए और महिला की चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। बाइक सवार के साथ एक युवती बैठी हुई थी, जिसने इस घटना को अंजाम दिया।
सीसीटीवी में कैद घटना
घटना की जानाकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लूट की वारदात में शामिल युवती और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। गौरी घाट इलाके के गीत विहार कॉलोनी निवासी वृद्ध महिला के साथ हुई यह लूटपाट की घटना हुई। जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवारों ने महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन और मंगलसूत्र को छीन लिया।
