MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भोपाल-इंदौर रोड पर एक कार की दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही परिजनों को भी इस हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा
टैंक्टर से टकराकर पेड़ में घुसी कार
यह हादसा पार्वती थाना क्षेत्र के आष्टा कस्बे के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर बीती रात करीब एक बजे हुआ। जहां दूध का टैंकर भोपाल से इंदौर की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार पीछे से टैंकर में जा घुसी और बेकाबू होकर पेड़ से उसकी टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान महेश ठाकुर (37), रूप सिंह ठाकुर (54) और सुनील मेवाड़ा (28) के रूप में हुई है। ये तीनों भोपाल के रहने वाले थे।
पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा
पुलिस ने मृतकों के पास मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर सभी के परिजनों को सूचना दे दी। परिजन मौके पर पहुंच भी गए हैं। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे।
