Gwalior में पुष्पा 2 का साइड इफेक्ट, स्नैक्स बिल को लेकर हुआ विवाद, अल्लू अर्जुन के स्टाइल में काटा युवक का कान

Gwalior News: ग्वालियर में सिनेमा हॉल के स्नैक्स काउंटर पर पुष्पा 2 फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यहां इंटरवल के बाद स्नैक्स लेने आए युवक के साथ खाने के बिल को लेकर भोजनालय के मालिक का विवाद हो गया और उसने युवक का कान काट लिया।

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुष्पा 2 फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। शहर के एक सिनेमा हॉल में स्थित कैंटीन के मालिक के साथ पुष्पा 2 फिल्म देखने आए युवक के साथ विवाद हो गया। यह विवाद खाने के बिल को चुकाने को लेकर हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कैंटीन के मालिक ने कथित तौर पर युवक का कान काट लिया। फिल्म के एक फाइट सीन में जिस प्रकार अल्लू-अर्जुन ने विलेन का कान काटा था। उसी प्रकार विवाद के दौरान कैंटीन के मालिक ने युवक का कान काट लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

police

Gwalior में पुष्पा 2 का साइड इफेक्ट

फिल्म देखने आए युवक का काटा कान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इंदरगंज इलाके में स्थित सिनेमा हॉल की है जहां पुष्पा 2 फिल्म की स्क्रीनिंग चल रही थी। फिल्म देखने आया शब्बीर नामक युवक इंटरवल के दौरान स्नैक्स लेने एक कैंटीन में गया। अधिकारी ने आगे बताया कि वहां शब्बीर की कैंटीन के मालिक राजू से बहस हो गई। राजू ने शब्बीर पर स्नैक्स के पैसे न देने का आरोप लगाया है। वहीं शब्बीर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, राजू और उसके तीन साथियों द्वारा शब्बीर की जमकर पिटाई की गई है और आरोपी राजू ने शब्बीर का एक कान काट दिया।

End of Feed