मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में माताटीला बांध में मंगलवार शाम एक नौका डूब जाने के बाद तीन महिलाएं और चार बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में डूबी नाव
ये भी पढ़ें- Momos Video: 'मोमोज' लवर्स हो जाएं सावधान, मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिज में मिला 'कुत्ते का कटा सिर'
मंदिर जा रही थी नाव
पिछोर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) प्रशांत शर्मा ने बताया, ‘‘यह घटना उस समय हुई, जब एक नौका 15 लोगों को लेकर माताटीला बांध के टापू पर स्थित मंदिर जा रही थी, तभी इसमें पानी भरने लगा।’’
बचाव अभियान जारी
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मदद से आठ लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन महिलाएं (35 से 55 वर्ष की आयु) और चार बच्चे (सात से 15 वर्ष की आयु) लापता हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।
नाव में घुसा पानी
ग्रामीणों ने बताया कि नौका पर राजावन गांव के 15 लोग सवार थे। वे बांध के बीच में स्थित टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका में सवार एक महिला ने सबसे पहले देखा कि नाव में पानी घुस रहा है, जिसके बाद नाव डूब गई।
