MP BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखें- कहां से किसे दिया मौका

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 17, 2023, 05:02 PM IST

BJP Candidate List for Madhya Pradesh Election 2023, MP BJP Candidate List 2023 (बीजेपी मध्य प्रदेश उम्मीदवारों की सूची 2023): दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव के साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी असेंबली इलेक्शन होंगे और ये सारे चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले होंगे। ऐसे में बीजेपी इन्हें हल्के में नहीं ले रही है।

Madhya Pradesh (MP) BJP Candidate List 2023 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2023): मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार (17 अगस्त, 2023) को निकाली गई इस लिस्ट में कुल 39 नाम हैं, जिनमें पांच महिलाएं भी हैं।

पहली सूची में चित्रकूट सीट से सुरेंद्र सिंह गहरवार, जबलपुर पूर्व सीट से अंचल सोनकर, भोपाल उत्तर सीट से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह, महेश्वर सीट से राजकुमार मेव और झाबुआ सीट से भानू भूरिया को टिकट दिया गया है।

End of Feed