Shocking news: एमपी में पत्नी, दोनों बेटों के साथ बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद ने खाया जहर, चारों की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 11:28 PM IST

गणतंत्र दिवस के दिन शाम के समय विदिशा में वार्ड नंबर 32 से पूर्व पार्षद और बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम और दोनों बेटों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों बेटों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की लाइलाज बीमारी थी।
  • फेसबुक पोस्ट कर दोनों बच्चों और पति पत्नी ने खाया जहर।
  • दोनों बच्चों की मौत बाद में पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम।

गणतंत्र दिवस के शाम के समय पूरे शहर को दहला देने वाली घटना सामने आई। वार्ड नंबर 32 से पूर्व पार्षद और भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम और दोनों बेटों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बताया गया कि दोनों बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी पति और पत्नी ने बाद में दम तोड़ दिया।

BJP leader suicide

बीजेपी नेता ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ की खुदकुशी

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सहित भाजपा के तमाम नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने बताया कि संजीव मिश्रा के बड़े बेटे को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक लाइलाज बीमारी थी। जैसे पहले ही वह काफी परेशान थे। उनके छोटे बेटे में भी यही बीमारी घर कर गई।

End of Feed