भोपाल

Shocking news: एमपी में पत्नी, दोनों बेटों के साथ बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद ने खाया जहर, चारों की हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 11:28 PM IST

गणतंत्र दिवस के दिन शाम के समय विदिशा में वार्ड नंबर 32 से पूर्व पार्षद और बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम और दोनों बेटों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

Image

बीजेपी नेता ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ की खुदकुशी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों बेटों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की लाइलाज बीमारी थी।
  • फेसबुक पोस्ट कर दोनों बच्चों और पति पत्नी ने खाया जहर।
  • दोनों बच्चों की मौत बाद में पति-पत्नी ने भी तोड़ा दम।

गणतंत्र दिवस के शाम के समय पूरे शहर को दहला देने वाली घटना सामने आई। वार्ड नंबर 32 से पूर्व पार्षद और भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी नीलम और दोनों बेटों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं बताया गया कि दोनों बेटों की पहले ही मौत हो चुकी थी पति और पत्नी ने बाद में दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर सहित भाजपा के तमाम नेता जिला अस्पताल पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने बताया कि संजीव मिश्रा के बड़े बेटे को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नामक लाइलाज बीमारी थी। जैसे पहले ही वह काफी परेशान थे। उनके छोटे बेटे में भी यही बीमारी घर कर गई।

करीब 1 महीने पहले काफी डिप्रेशन में भी थे काफी इलाज कराने के बाद भी बच्चों का स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। बताएगा कि फेसबुक पर आज शाम 5:00 बजे के करीब उन्होंने पोस्ट कर किसी से गिला किसी से शिकवा ना होने की बात किया था। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया और उन्होंने चारों व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article