Bhopal: अब 8 बजे तक ही खुला रहेगा थोक दवा बाजार, 2 जून से लागू होगी नई व्यवस्था

भोपाल के नादरा बस स्टैंड का थोक दवा बाजार अब रात 8 बजे तक ही खुला रहेगा। पहले यह देर रात तक खुला रहता था लेकिन कई आपराधिक गतिविधियों के चलते 8 बजे ही दुकानें बंद हो जाएंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू होगी।

Bhopal Medicine Market Timing: भोपाल के नादरा बस स्टैंड की थोक दवा बाजार की दुकानें अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने यह तय किया है कि यह नई व्यवस्था 2 जून से लागू होगी। पहले, थोक बाजार देर रात तक खुला रहता था, जिससे कई आपराधिक घटनाएं हुई थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब दुकानें निर्धारित समय पर बंद की जाएंगी।

bhopal wholesale drug market

अब 8 बजे ही बंद हो जाएगा दवा बाजार

8 बजे तक बंद हो जाएगा बाजार

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि इस निर्णय के लिए सभी केमिस्टों से चर्चा की गई थी और एक मीटिंग भी आयोजित की गई थी। वॉट्सऐप प्लेटफार्म पर वोटिंग कराई गई, जिसमें बहुमत ने दवा बाजार को 8 बजे तक बंद करने का समर्थन किया। इसके बाद एक समिति का गठन किया गया, जिसमें मार्केट के प्रतिनिधि शामिल किए गए। सभी केमिस्टों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद यह समय निर्धारित किया गया। ग्राहकों के लिए दुकानें सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी, और इसके बाद आधा घंटा क्लोजिंग का समय होगा।

End of Feed