भोपाल

Bhopal News: ट्रैक्टर चोरी की अजब कहानी, 3 आरोपी अरेस्ट, ऐसे आए पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 09:16 PM IST

Bhopal: बागसेवनिया पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में दो नाबालिगों सहित कुल 3 को दबोचा है। दोनों नाबालिगों ने ऑर्डर मिलने के बाद ट्रैक्टर चुराया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने ट्रैक्टर को गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर व कंप्रेशर मशीन बरामद कर मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया।

Image

भोपाल में ट्रैक्टर चुराने के आरोप में दो नाबालिगों सहित 3 धराए (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों नाबालिगों ने ऑर्डर मिलने पर ट्रैक्टर चुराया
  • आरोपियों ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे झाड़ियों के बीच छिपा दिया
  • 48 घंटे में पुलिस ने कर दिया मामले का खुलासा

Bhopal: राजधानी भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी करने के आरोप में दो नाबालिगों सहित कुल 3 को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिगों ने ऑर्डर मिलने के बाद ट्रैक्टर चुराया था। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए तीनों आरोपियों ने ट्रैक्टर को गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। आरंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि, दोनों नाबालिग जिसमें ट्रैक्टर लगा था, उस कंपनी में काम करते थे।

इस इलाके के चुराया ट्रैक्टर

बागसेवनिया थाने के एसएचओ संजीव चौकसे के मुताबिक, गत 22 जनवरी की रात्रि करीब साढे़ 10 बजे बागसेवनियां इलाके के रहने वाले रामेश्वर जाटिया का ट्रैक्टर चोरी हो गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, बर्फानी धाम बागसेवनिया में गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी में उसने अपना ट्रैक्टर को लगा रखा है। 22 जनवरी शाम को साढे़ सात बजे वह काम खत्म करके ट्रैक्टर को कंप्रेशर मशीन के साथ शंकराचार्य नगर में एक मंदिर के सामने खड़ा कर अपने कमरे में चला गया था। अगले दिन सुबह देखा तो मौके से ट्रैक्टर नदारद मिला।

48 घंटे में किया मामले का खुलासा

एसएचओ के मुताबिक, चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन लोग लाल रंग का ट्रैक्टर ले जाते दिखे। आरोपी जहां से ट्रैक्टर को ले जा रहे थे, उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ट्रैक्टर व कंप्रेशर मशीन बरामद कर मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया। वहीं गांव हरीपुरा आदमपुर छावनी बिलखिरिया निवासी अब्दुल अजीम मंसूरी समेत दो नाबालिगों को दस्तयाब किया है। सभी ने पूछताछ के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी अजीम को चाहिए था ट्रैक्टर

एसएचओ चौकसे के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि, अब्दुल अजीम मंसूरी को ट्रैक्टर की जरूरत थी। इस पर दोनों नाबालिगों ने उसे एक लाख रुपए में ट्रैक्टर दिलाने का वादा किया था। फिर योजना बनाकर अब्दुल अजीम मंसूरी को गांव से बुलाया गया। इसके बाद शंकराचार्य नगर से ट्रैक्टर चोरी कर तीनों फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रैक्टर को गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article