Bhopal: ये है लेडी नटवरलाल, खुद को नहीं मालूम कितनों को लूटा, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 08:02 PM IST

Bhopal: भोपाल अपराध शाखा की टीम ने लेडी ठग मीना को दिल्ली से अरेस्ट किया है। लेडी ठग ने बताया कि, वह अपने प्रेमी और देवर व जेठ के साथ अब तक देश के कई अलग- अलग शहरों में ठगी की इतनी वारदातें कर चुकी है कि, उसे खुद इनका आंकड़ा याद नहीं। अब तक इनका गिरोह यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में अनगिनत ठगी की वारदातें कर चुका।

KEY HIGHLIGHTS
  • पति से अलग हो प्रेमी संग बना ली खुद की गैंग
  • गिरोह यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में ठगी की वारदातें कर चुका
  • लेडी नटवरलाल हत्या के प्रयास के आरोप में तिहाड़ जेल भी जा चुकी


Bhopal: लेक सिटी भोपाल में एक के बाद एक ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाली लेडी नटवरलाल को आखिरकार पुलिस दबोचने में सफल रही। भोपाल अपराध शाखा की टीम ने इस लेडी ठग मीना को दिल्ली से अरेस्ट किया है।

bhopal woman arrested

भोपाल अपराध शाखा की टीम ने लेडी ठग मीना को दिल्ली से किया अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी लेडी ठग ने बताया कि, वह अपने प्रेमी और देवर व जेठ के साथ अब तक देश के कई अलग- अलग शहरों में ठगी की इतनी वारदातें कर चुकी है कि, उसे खुद इनका आंकड़ा याद नहीं। अब तक इनका गिरोह यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में अनगिनत ठगी की वारदातें कर चुका।

End of Feed