Bhopal: रंग पंचमी पर होगी लेक सिटी की सड़कें रंगीन, होली की तर्ज पर लोग होंगे रंगों से सराबोर पढ़िए पूरी खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 03:49 PM IST

Bhopal: राजधानी के पुराने इलाके में रंगपंचमी पर चल समारोह जुलूस पुराने शहर, बरखेड़ी और शाहपुरा में बड़े स्तर निकाला गया। इंदौर का आसमान रविवार को रंगपंचमी पर सतरंगी हो गया है। उज्जैन में ज्योर्तिलिंग बाबा महाकाल के मंदिर से रंगपंचमी की शुरुआत हुई। सबसे पहले उज्जयिनी के राजा बाबा महाकाल को टेसू को फूलों से बना प्राकृतिक रंग लगाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाल में रंगपंचमी पर गेर समारोह जुलूस निकला
  • इंदौर में भी जमीन से लेकर आसमान तक रंगों की बहार दिखी
  • उज्जैन में बाबा महाकाल को सर्वप्रथम टेसू के फूलों का रंग लगाया गया

Bhopal: होली पर्व के 5 दिन बाद रविवार को राजधानी भोपाल एक बार फिर से रंगीन हो उठी है। मौका था रंगपंचमी पर निकलने वाले गेर चल समारोह का। रंगों से सराबोर हुरियारों की टोलियां पूरे मूड में दिखीं। सड़कें सतरंगी हो गई तो पूरी फिजा रंगों में घुली नजर आई। चल समारोह जुलूस पुराने शहर, बरखेड़ी और शाहपुरा में बड़े स्तर पर निकाला गया। शहर की हिंदू उत्सव समिति की ओर से समारोह में ऊंट और घोड़े शामिल किए गए व भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की जीवंत झांकियां सजाई गई।

Bhopal Rang Panchami

भोपाल में रंगपंचमी पर निकल गेर चल समारोह जुलूस (फाइल फोटो)

वहीं लोगों पर टैंकरों से रंगीन पानी की बौछारें की गई। बता दें कि, राजधानी के पुराने इलाके में रंगपंचमी पर चल समारोह निकालने की रवायत सवा सौ साल से भी अधिक पुरानी है। चल समारोह में भगवा पताके, ढोल व तासे बजाने वाली पार्टियों समेत डीजे, शिव-पार्वती नृत्य होली, शमसान की झांकी, गोवर्धन पार्वत झांकी, राधा-कृष्ण का फागोत्सव व करीला नृत्य मंडली की झांकी, सजी थीं।

End of Feed