भोपाल

Bhopal: अब इन शहरों के लिए शाम को होंगी नई उड़ानें शुरू, जानिए कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 07:15 PM IST

Bhopal: एयर इंडिया दिल्ली व मुबंई के लिए ईवनिंग फ्लाइट्स आने वाले जून माह में शुरू करने की कवायद में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने इन दोनों फ्लाइट्स के लिए गर्मियों के शेड्यूल में स्लाॅट भी ले लिया है। हालांकि कंपनी अभी एक दो महीने तक इन्हें शुरू नहीं कर पाएगी। इधर, इंडिगो पुणे व गोवा के अलावा कोलकाता के लिए एक दिन छोड़कर एक दिन उड़ान आरंभ करने की तैयारी कर रही है।

Image

मध्य प्रदेश में विंध्याचल की पहाड़ी पर 800 फीट ऊपर विराजित है मां विजयासन (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • जून माह में शुरू हो सकती हैं दिल्ली मुबंई के लिए शाम की फ्लाइट
  • इसे लेकर कंपनी जल्द जारी करेगी समर शेड्यूल
  • अब भोपाल से कई शहरों की एयर कनेक्टिविटी भी होगी


Bhopal: राजधानी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। लेक सिटी की एयर क्नेक्टिविटी अब कई शहरों के लिए बढ़ने जा रही है। सबसे अहम बात तो ये है कि, नवाबों के इस शहर से कई शहरों के लिए ईवनिंग फ्लाइट्स भी शुरू होंगी तो कई शहरों के लिए नई उड़ानें आरंभ होगी। एयर इंडिया दिल्ली व मुबंई के लिए ईवनिंग फ्लाइट्स आने वाले जून माह में शुरू करने की कवायद में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने इन दोनों फ्लाइट्स के लिए गर्मियों के शेड्यूल में स्लाॅट भी ले लिया है। हालांकि कंपनी अभी एक दो महीने तक इन्हें शुरू नहीं कर पाएगी। इधर, इंडिगो पुणे व गोवा के अलावा कोलकाता के लिए एक दिन छोड़कर एक दिन उड़ान आरंभ करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि, ऐसा पहली बार होगा कि, कंपनी की ओर से राजधानी भोपाल से पुणे के लिए उड़ान शुरू की जाएगी।

जानिए कब जारी होगा समर शेड्यूल

एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक श्याम टेकाम के मुताबिक, कुछ विलंब से ही सही मगर आने वाले जून महीने में कंपनी की ओर से दिल्ली व मुंबई के लिए शाम की उड़ान आरंभ करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें मार्च माह के लास्ट वीक तक समर शेड्यूल की शुरुआत की जा रही है। वहीं इंडिगो राजधानी भोपाल से जयपुर के लिए आगामी 13 अप्रैल से फ्लाइट शुरू कर रही है। कंपनी अभी से इसके लिए बुकिंग ले रही है। इधर, कंपनी ने नई डेस्टीनेशन गोवा और बंद हो चुकी कोलकाता की उड़ान को दोबारा शुरू करने के लिए समर का स्लॉट लिया है। हालांकि कंपनी इन उड़ानों को लेकर अभी तक शेड्यूल जारी नहीं कर सकी है। वहीं एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, पुणे एयरपोर्ट पर कंपनी को जैसे ही स्लॉट मिलेगा, इस उड़ान को लखनऊ से भी जोड़ा जा सकता है। हालांकि पूर्व में कंपनी ने लखनऊ फ्लाइट का कुछ दिन संचालन करने के बाद इसे बंद कर दिया था। अब इस उड़ान के दो शहरों के जुड़ाव का फायदा राजधानी भोपाल के लोगों को मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article