भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! अब एमपी में शुरू होगी 'लाडली बहना' योजना, सीएम ने की घोषणा, महिलाओं को मिलेगा ये फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 07:16 PM IST

Bhopal: प्रदेश में अब ‘लाडली लक्ष्मी’ योजना की तर्ज पर ‘लाडली बहना’ योजना शुरू की जाएगी। नई योजना के जरिए जरूरतमंद महिलाओं को पहले से चल रही योजनाओं के लाभ के साथ ही अब हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने मां नर्मदा जयंती के मौके पर इसकी घोषणा की है। योजना पर 5 वर्षों में प्रदेश सरकार पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Image

मध्य प्रदेश में जल्द लागू होगी “लाडली बहना” योजना, सीएम ने की घोषणा (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सीएम शिवराज सिहं की घोषणा मध्य प्रदेष में शुरू होगी लाडली बहना योजना
  • योजना में हर तबके की जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक माह मिलेंगे 1 हजार रुपए
  • 5 साल में योजना के तहत सरकार खर्च करेगी 60 हजार करोड़


Bhopal: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ये एक अच्छी खबर है। सूबे की शिवराज सरकार जल्द ही एक नई योजना के जरिए जरूरतमंद महिलाओं को फायदा देने जा रही है। जिसमें पहले से चल रही योजनाओं के लाभ के साथ ही अब हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने मां नर्मदा जयंती के मौके पर इसकी घोषणा की है। दरअसल नर्मदापुरम में मां नर्मदा की पूजा करने आए सीएम बोले कि, प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार और समाज के साथ मध्य प्रदेश भी मजबूत बनेगा। यही वजह है कि, प्रदेश में अब ‘लाडली लक्ष्मी’ योजना की तर्ज पर ‘लाडली बहना’ योजना शुरू की जाएगी। सीएम की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाओं ने योजना को लेकर खुशी जताई।

ऐसे मिलेगा जरूरतमंद महिलाओं को फायदा

सीएम शिवराज ने कहा कि, लाडली बहना योजना में सभी वर्गों की जरूरतमंद महिलाओं को प्रत्येक माह में एक हजार रुपए दिए जाएंगे। इसमें सबसे खास बात तो ये है कि, पहले से अन्य योजनाओं का लाभ मिलने के बाद भी जो महिलाएं इस दायरे में आ रही हैं, उन्हें इसका भी फायदा मिल सकेगा। सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस योजना पर 5 वर्षों में प्रदेश सरकार पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। वहीं सीएम शिवराज बोले लाडली बहना योजना प्रदेश में लागू होने के बाद यहां की बहनों की जिंदगी बेहतर होगी। प्रदेश में इस योजना के लागू होने के बाद महिलाओं में हर्ष है।

नर्मदापुरम व नर्मदा काॅरिडोर बनेगा

नर्मदापुरम में मां नर्मदा जयंती महोत्सव और नगर गौरव दिवस मुख्य कार्यक्रम सेठानी घाट पर हुआ। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह ने मां नर्मदा का अभिषेक व पूजन किया। इस दौरान सीएम ने शहर व जनपद के विकास को लेकर कई सौगातें दीं। इस दौरान सीएम बोले कि, श्री महाकाल लोक के जैसे नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। सीएम के मुताबिक, नर्मदापुरम के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि, नर्मदापुरम के अलावा सीएम शिवराज सिंह अपनी पत्नी के साथ सीहोर जिले के गांव खितवाई पहुंचे व श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article