Bhopal News: भोपाल में सवारियों से भरी सिटी बस में हुई चाकूबाजी, जेबकतरों ने जमकर मचाया उत्पात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:38 PM IST

Bhopal Police: भोपाल की सिटी बस में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जेबकतरों की ओर से चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस वारदात में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के पास मामले की शिकायत की गई है। बीते कई महीनों से सिटी बसों में जेबकतरे सक्रिय हो गए हैं। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिटी बस में हुई थी ये वारदात
  • बस में लगे कैमरों में वारदात हुई रिकॉर्ड
  • चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ एक यात्री


Bhopal News: राजधानी भोपाल की सड़कों पर दौड़ने वाली सिटी बसों में जेबकतरों की गैंग फिर से सक्रिय हो गई है। यह गैंग न सिर्फ जेबकाट रही है, बल्कि यात्रियों पर जानलेवा हमले भी करने लगी है। ताजा मामला गांधीनगर से वर्धमान के बीच चलने वाली सिटी बस में सामने निकलकर आया है। हमले में एक यात्री हाथ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्रकरण में पुलिस से शिकायत की गई है। बस में लगे कैमरों में वारदात की तस्वीरें कैद हो गई हैं।

Bhopal City Bus Crime News

भोपाल की सिटी बस में जेबकतरों ने एक यात्री को कर दिया घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, पिछले कुछ महीने से सिटी बसों में चोरी की कई वारदातें सामने निकलकर आ चुकी हैं। पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में 'पर्दा गैंग' एक्टिव हो गई थी। इसके बाद जेबकतरे सक्रिय हो गए। हालांकि, दीवाली के दौरान पुलिस ने चेकिंग की तो वारदातें धीरे-धीरे थम गई थीं, लेकिन अब फिर से वारदातें बढ़नी शुरू हो गई हैं।

End of Feed