Bhopal: मध्य प्रदेश की भोपाल में इस बार मार्च महीने में अवकाश वाले दिनों में भी उपभोक्ता अपने बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे। इसे लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इन दोनों दिनों में बिजली बिल जमा करवाने के केंद्र खुले रखने का निर्णय लिया है। हालांकि उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी अपने बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
भोपाल में अवकाश वाले दिनों में भी लोग बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे (सांकेतिक तस्वीर)
इसमें खास बात ये है कि, कैशलेस भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को हर बिल पर 100 से लेकर एक हजार रुपए तक की छूट भी दी जा रही है। गौरतलब है कि, 22 मार्च को गुड़ी पड़वा, 23 को मार्च चैटीचंड, 30 मार्च को श्रीराम नवमी के अवकाश पड़ेंगे। वहीं, 11, 18 और 25 मार्च को शनिवार व 12, 19 और 26 मार्च को रविवार है। इन दिनों में ये सभी सरकारी अवकाश होंगे, मगर बिजली बिल जमा करवाने के केंद्र राजमर्रा की तरह कार्य करेंगे।
